'रामायण' सीरयल के रावण लंकेश अरविंद त्रिवेदी के स्वास्थ्य को लेकर परिवार का बयान आया सामने

The Global Bulletin of India - GBI


रामानंद सागर के सीरियल रामायण का दूरदर्शन पर पुन: प्रसारण का भी समापन हो गया। रामानंद सागर के सीरियल रामायण अब दूरदर्शन के बाद स्टार प्लस भी फिर से टेलीकास्ट करने जा रहा है।


इस बीच रामायण में रावण लंकेश का किरदार निभाने वाले एक्टर अरविंद त्रिवेदी को लेकर कई तरह की खबरें आने लगी। कहा जाने लगा कि 84 साल के अरविंद त्रिवेदी की तबीयत अचानक बिगड़ गई। लेकिन अब अरविंद त्रिवेदी के परिवार की तरफ से इस पर बयान सामने आ गया है। अरविंद त्रिवेदी के परिवार के सदस्य कौस्तुभ त्रिवेदी ने इस पर ट्वीट करके बताया कि उनके अंकल बिल्कुल ठीक हैं।


कौस्तुभ ने ट्वीट करके लिखा है,''मेरे अंकल अरविंद त्रिवेदी रावण लंकेश बिल्कुल ठीक और सुरक्षित हैं। आप सबसे गुजारिश है कि कृपा करके फेक न्यूज फैलाना बंद करें। अब सिर्फ इस खबर को फैलाएं।धन्यवाद।''