कांग्रेस के उ0प्र0 मुख्यालय में जनपद लखनऊ के भाजपा एवं सपा छोड़कर तमाम पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

The Global Bulletin of India - GBI


 


कांग्रेस पार्टी की नीतियों में आस्था एवं विश्वास व्यक्त करते हुए आज यहां प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के समक्ष, कैण्ट विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी दिलप्रीत सिंह के नेतृत्व में जनपद लखनऊ के भाजपा एवं सपा छोड़कर तमाम पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
सदस्यता ग्रहण करने वालों में प्रमुख रूप से भारतीय जनता पार्टी के कैण्ट विधानसभा क्षेत्र के महामंत्री आलोक सिंह एवं समाजवादी युवजन सभा के समीर श्रीवास्तव तथा ब्रजेश सिंह, सुधीर भारतीय ने अपने साथियों सहित कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
इस अवसर पर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश सिंह चैहान भी मौजूद रहे।