अन्य राज्यों से यूपी लाए जा रहे श्रमिकों के लिए गुजरात, महाराष्ट्र और कर्नाटक से 5 ट्रेनों का आगमन होगा इसके लिए उ0प्र0 राज्य सड़क परिवहन निगम की 10,000 बसें इन सभी को उनके गृह जनपद तक छोड़ने हेतु लगाई गई हैं। 

The Global Bulletin of India - GBI


आज, अन्य राज्यों से उत्तर प्रदेश लाए जा रहे कामगारों व श्रमिकों के लिए गुजरात, महाराष्ट्र और कर्नाटक से 5 ट्रेनों का आगमन होगा।


उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की 10,000 बसें इन सभी को उनके गृह जनपद तक छोड़ने हेतु लगाई गई हैं।


सभी श्रमिकों एवं कामगारों की पहले क्वॉरेंटाइन सेंटर में हेल्थ चेकअप एवं मेडिकल स्क्रीनिंग होगी। इस हेतु पूरे उत्तर प्रदेश में 50,000 से अधिक मेडिकल टीमें लगाई गई हैं। 


अभी तक, सरकार द्वारा 11 लाख लोगों के क्वॉरेंटाइन सेंटर में ठहरने की व्यवस्था कर दी गई है। इन सभी को कम्युनिटी किचन के माध्यम से भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। 


प्रदेश के सभी कम्युनिटी किचन पहले से ही जियो टैग्ड हैं। सभी क्वॉरेंटाइन सेंटर्स को भी जियो टैग करने के निर्देश दे दिए गए हैं। जियो टैग होने से इन सभी क्वॉरेंटाइन सेंटर्स की निगरानी, राहत कंट्रोल रूम, लखनऊ से की जा सकेगी। 


क्वॉरेंटाइन सेंटर में किए गए टेस्ट के उपरांत जिन श्रमिकों अथवा कामगारों में कोई लक्षण नहीं पाए जाएंगे, उनको होम क्वारंटाइन में भेजा जाएगा। 


यदि किसी जिले के क्वॉरेंटाइन सेंटर में श्रमिकों/कामगारों में #COVID19 के लक्षण पाए जाते हैं तो उन्हें वहीं उपचार हेतु भर्ती किया जाएगा।


जिला हेडक्वार्टर से निराश्रितों को ₹1000 भरण पोषण भत्ता एवं निःशुल्क खाद्यान्न पैकेट (जिसमें चावल, आटा, दाल, तेल, नमक एवं मिर्च आदि होगी) मिलेगा। बाकी सभी को निःशुल्क खाद्यान्न पैकेट दिए जाएंगे।