The Global Bulletin of India - GBI
Email:- Theglobalbulletinofindia@gmail.com
'राष्ट्रीय राशन पोर्टबिलिटी' के तहत उत्तर प्रदेश का कोई लाभार्थी अन्य राज्य से तथा अन्य राज्य का कोई लाभार्थी उत्तर प्रदेश से NFSA के तहत बने राशन कार्ड की संख्या बताकर राशन ले सकता है। यह सुविधा आधार आधारित वितरण एवं पिछले 06 माह से सक्रिय राशन कार्ड पर ही अनुमन्य होगी।
प्रारंभ में उत्तर प्रदेश सहित 16 राज्य (आंध्र प्रदेश, गोवा, गुजरात, हरियाणा, झारखंड, केरल, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, तेलंगाना, त्रिपुरा, बिहार, पंजाब, हिमाचल प्रदेश) तथा केंद्र शासित राज्य दादरा नगर हवेली के लाभार्थी आपस में पोर्टबिलिटी सुविधा का लाभ उठा सकेंगे।