रामानंद सागर की रामायण के लक्ष्मण का दिखा रोमांटिक अंदाज, अंडरवॉटर रोमांस की ट्वीटर पर फोटो वायरल

The Global Bulletin of India - GBI


28 April 2020
Theglobalbulletinofindia@gmail.com


कोरोना वायरस की वजह से दूरदर्शन पर लॉकडाउन के दौरान रामानंद सागर की रामायण का टेलीकास्ट काफी सालों बाद दोबारा किया गया। रामायण  बच्चे, बूढे, जवानों सहित सभी लोगों ने खूब पसंद किया। रामायण की लोकप्रियता के कारण दूरदर्शन की टीआरपी ने छप्पर फाड़ दिया। बड़े-बड़े चैनल दूरदर्शन के सामने घराशाही हो गये। रामायण को लोगों ने इतना क्यों पसंद किया उसका कारण है रामायण की कास्ट और बिना कोई मसाला एड किए केवल रामायण का निर्देशन किया गया। 
रामायण के हर कलाकार ने अपने अभिनय से अपने किरदार को पर्दे पर जिंदा कर दिया था।
 
रामायण मे लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी का असली नाम लोग भूल गये थे, उन्हें आज तक लोग लक्ष्मण के नाम से ही जानते हैं। रामायण के लक्ष्मण ने सोशल मीडिया पर अपनी एक बहुत ही रोमांटिक तस्वीर शेयर की है।


इस तस्वीर को अगर आप सुनील लहरी की लक्ष्मण की छवि से बाहर निकल कर देखोगे तो उनकी ये तस्वीर काफी रोमांटिक व सेक्सी है। लक्ष्मण अपनी यंग उम्र के दौरान काफी हैंडसम थे। ज्यादा फर्क तो आज भी नहीं आया है। सुनील ने हाल ही में ट्विटर हैंडल पर अपनी एक ऐसी ही अनसीन फोटो शेयर की है जिसमें वे एक्ट्रेस अनुराधा के साथ अंडरवाटर रोमांटिक सीन करते नजर आ रहे हैं।


सुनील की ये तस्वीर उनके फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। साथ ही काफी अच्छे कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि सुनील आप बहुत हॉट थे। सुनील के द्वारा शेयर की गई ये तस्वीर 1985 में आयी फिल्म बरसात के सेट की है जिसमें सुनील एक्ट्रेस अनुराधा के साथ रोमांटिक पोज देते नजर आ रहे हैं।


रामायण के रिपीट टेलीकास्ट के बाद सोशल मीडिया पर सुनील की फैन फॉलोइंग काफी बढ़ गई है। आजकल सुनील लहरी सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ शेयर करके अपने फैंस अपनी अपडेट देते रहते हैं। बॉलीवुड में सुनील ने बरसात सहित कई फिल्मों में काम किया लेकिन दुनियाभर में पहचान उन्हें रामानंद सागर की रामायण से मिली।