मेरठ के नोडल अधिकारी एवं प्रमुख सचिव सिंचाई ने जिलाधिकारी मेरठ के साथ आज तहसील मवाना के ग्राम फतेहपुर प्रेम में गंगा कटान से सुरक्षा हेतु गंगा के तटबंद की मरम्मत हेतु अनुमति प्रदान की।

The Global Bulletin of India - GBI


29 April 2020


Theglobalbulletinofindia@gmail.com


 


उत्तर प्रदेश के जनपद मेरठ के नोडल अधिकारी एवं प्रमुख सचिव सिंचाई, टी0 वेंकटेश ने जिलाधिकारी मेरठ अनिल ढींगरा के साथ आज तहसील मवाना के विकासखंड हस्तिनापुर में ग्राम फतेहपुर प्रेम में गंगा कटान निरोधक कार्य एवं बाढ़ से सुरक्षा हेतु गंगा के तटबंद की मरम्मत के लगभग 900 मीटर कार्य की अनुमति प्रदान की।


मौके पर मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य अभियंता गंगा, अधीक्षण अभियंता गंग नहर संचालन मंडल एवं अधिशासी अभियंता ड्रेनेज खंड एवं मेरठ खंड आदि अधिकारी मौजूद रहे।