अभिनेता ऋषि कपूर का मुुंबई के अस्पताल में निधन, एक और सुपरस्टार ने दुनिया को कहा अलविदा

The Global Bulletin of India - GBI


30 April 2020


Theglobalbulletinofindia@gmail.com


 


बॉलीवुड के एक और सुपरस्टार एक्टर ऋषि कपूर का बीती रात निधन हो गया है। भाई एवं अभिनेता रणधीर कपूर कहा, ‘‘ वह  अब हमारे बीच नहीं रहें। उनका निधन हो गया है। ऋषि कपूर' एक सितारा जिसने न जाने कितने किरदारों के माध्यम से समाज के अलग-अलग रुपों को प्रस्तुत किया।


अलग-अलग पीढ़ियों को जोड़ा चाहे वो 70 का दशक हो या 80 का दशक, हर किरदार वो इस तरह से निभाते चले गए। जिसने उन्हें सदाबहार अभिनेता की श्रेणी में शामिल कर दिया। वो दुनिया से विदा हो गया। अमिताभ बच्चन ने अपने ऑफिशियल  ट्विटर हैंडल पर ट्वीट कर के इस बारे में जानकारी दी है। अमिताभ ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'वो चले गए... ऋषि कपूर चले गए...मैं खत्म हो गया हूं!'


बॉलीवुड के अभिनेता ऋषि कपूर के साथ अमिताभ बच्चन ने अमर अकबर एन्थोनी, 102 नॉट आउट, नसीब, अजूबा, कभी-कभी जैसी सुपरहिट फिल्मों में साथ काम किया। दोनों काफी अच्छे दोस्त थे। अभिताभ और ऋषि की दोस्ती इंडस्ट्री की बेस्ट जोड़ी  कहीं जाती थी

67 वर्षीय ऋषि कपूर को बुधवार सुबह उनके परिवार ने एच एन रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया था। ऋषि कपूर के भाई रणधीर कपूर ने कहा  था, ‘‘वह अस्पताल में हैं। वह कैंसर से पीड़ित हैं और उन्हें सांस लेने में समस्या हो रही है, इसलिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत अब स्थिर है।


बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर को 2018 में कैंसर का पता चला था। उन्होंने न्यूयॉर्क में इलाज कराया और लगभग एक साल तक कैंसर से जूझने के बाद मुंबई लौट आए। अपनी वापसी के बाद, उन्होंने ट्वीट किया था, "बैक होम" 11 महीने 11 दिन! आप सभी का धन्यवाद!"


अपनी वापसी के बाद, उन्होंने अपना काम फिर से शुरू किया और दिल्ली में जूही चावला के साथ 'शर्माजी नमकीन' नामक फिल्म की शूटिंग शुरू की। हालांकि, स्वास्थ्य के मुद्दों के कारण, शूटिंग रद्द कर दी गई थी और वह मुंबई में अपने घर पर वापस आ गए थे।